26.4 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Newsझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा)झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

सूत्र के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

See also  खबर न्यायालय केरल नर्स यमन पांच

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles