25.4 C
Jaipur
Friday, August 15, 2025

कर्नाटक: ब्यूटी सैलून में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत कई हिरासत में लिये गए

Newsकर्नाटक: ब्यूटी सैलून में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत कई हिरासत में लिये गए

मंगलुरु, 24 जून (भाषा) मंगलुरु में पुलिस ने मंगलवार को एक सैलून में छापा मारकर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बेजाई स्थित पिंटो चैंबर्स की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘सिक्स्थ सेंस ब्यूटी सैलून’ में अवैध गतिविधियां संचालित होने की विश्वसनीय सूचना मिली जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई।

उसने बताया कि छापेमारी के बाद उरवा पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक गिरफ्तारियों का विवरण नहीं दिया है, सिर्फ इतना बताया कि देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि उक्त प्रतिष्ठान का मालिक उडुपी के ब्रह्मागिरि का निवासी श्री सुदर्शन है।

ब्यूटी सैलून को जारी व्यापार लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश करते हुए पुलिस ने एक रिपोर्ट मंगलुरु नगर निगम के आयुक्त को सौंपी जिसके आधार पर सैलून का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

भाषा इन्दु खारी

खारी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles