34.8 C
Jaipur
Wednesday, June 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग का पुनर्गठन, यालेम तागा बुरांग बनीं नई अध्यक्ष

Fast Newsअरुणाचल प्रदेश महिला आयोग का पुनर्गठन, यालेम तागा बुरांग बनीं नई अध्यक्ष

ईटानगर, 25 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग के सातवें निकाय का गठन किया है और यालेम तागा बुरांग को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बुरांग के साथ, नए निकाय में उपाध्यक्ष के रूप में त्सेरिंग डोल्मा और सदस्य के रूप में किपा काया रुघु, कोटू बुई, अबेन मिजे और तेची निखी याब शामिल हैं।

राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अध्यक्ष और सदस्यों के कार्य, शक्तियां व सेवा शर्तें आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग (एपीएससीडब्ल्यू) अधिनियम, 2005 में इसके संशोधन और अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (अध्यक्ष व सदस्यों की सेवा शर्तें और कार्यकाल) नियम, 2004 के प्रावधानों के अनुसार होंगी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles