29.3 C
Jaipur
Thursday, June 26, 2025

कश्मीर में बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

Newsकश्मीर में बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

श्रीनगर, 25 जून (भाषा) कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली जबकि श्रीनगर जैसे कुछ स्थानों पर जून में बीती रात अधितकम तापमान सबसे अधिक अधिक दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे पिछले कुछ सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली।

बारिश और शहर भर में चल रही ठंडी हवा से शहर के निवासी खुश नजर आए।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जैसे घाटी के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि शहर में जून महीने में रात के समय अब तक का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किये जाने के बाद बारिश हुई है।

श्रीनगर में मंगलवार रात को तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पर्यटन स्थल पहलगाम में भी मंगलवार रात को तापमान जून में सबसे अधिक रहा।

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले में रात का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार तक कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ मौसम सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे।

कुछ स्थानों पर शनिवार और सोमवार के बीच बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles