31.3 C
Jaipur
Thursday, June 26, 2025

नागपट्टिनम के मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं का हमला, लूटपाट और घायल मछुआरा

Fast Newsनागपट्टिनम के मछुआरों पर श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं का हमला, लूटपाट और घायल मछुआरा

नागपट्टिनम (तमिलनाडु), 26 जून (भाषा) दो नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले, नागपट्टिनम के मछुआरों के एक समूह पर बीच समुद्र में कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने हमला किया और उनसे लूटपाट की।

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हमले में एक मछुआरे को चोटें आयी हैं।

घटना के बाद पीड़ित मछुआरे नागपट्टिनम लौट आए।

जिले में सेरुथुर गांव के रहने वाले पीड़ित मछुआरों ने दावा किया कि समुद्री डाकुओं ने उन पर हमला किया और उनके मछली पकड़ने के जाल, उपकरण और पकड़ी गई मछलियां लूट ली।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles