24 C
Jaipur
Saturday, July 12, 2025

पालघर में व्यापक अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 129 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Newsपालघर में व्यापक अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 129 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पालघर, 29 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 129 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और प्रतिबंधित गुटखा भी जब्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को जिला ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों का सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करना था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 129 मोटर चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए और उन पर 54,300 रुपये का जुर्माना लगाया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस 55.23 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा भी जब्त किया और इस संबंध में तीन मामले दर्ज किए।

विज्ञप्ति में विस्तार से बताए बगैर कहा गया है कि पुलिस ने महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की और इसके उल्लंघन के लिए 65,390 रुपये का जुर्माना वसूला।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles