31.3 C
Jaipur
Thursday, June 26, 2025

भाषा के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा: उद्धव ठाकरे

Newsभाषा के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा: उद्धव ठाकरे

मुंबई, 26 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है और महाराष्ट्र में ‘भाषाई आपातकाल’ लगा रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी हिंदी के विरोध में नहीं है, लेकिन मुख्य रूप से मराठी भाषी राज्य में हिंदी भाषा को थोपे जाने के खिलाफ जरूर है।

मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को हिंदी पढ़ाने के मुद्दे पर जारी विवाद के बीच उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भाषा का विरोध या उससे नफरत नहीं करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी भी भाषा को थोपने की अनुमति देंगे।’’

उन्होंने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा भाषा के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है।’’

ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा का गुप्त एजेंडा हिंदी को थोपने का है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया, ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी भाषाई आपातकाल लगा रही है।’’

भाषा वैभव नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles