30.3 C
Jaipur
Friday, June 27, 2025

नायडू ने आंध्र के अंतरिक्ष क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा

Newsनायडू ने आंध्र के अंतरिक्ष क्षेत्र में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा

(फाइल फोटो के साथ)

अमरावती, 26 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को राज्य की ‘अंतरिक्ष नीति 4.0’ को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य 25,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति में 5,000 प्रत्यक्ष और लगभग 30,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के हवाले से आधिकारिक बयान में कहा गया कि आंध्र प्रदेश को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नायडू ने अधिकारियों को ‘आंध्र प्रदेश अंतरिक्ष नीति 4.0’ को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया, जिसका उद्देश्य 25,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाना है।

उन्होंने गुंटूर जिले के उंडावल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान लेपाक्षी और तिरुपति में ‘अंतरिक्ष शहरों’ के विकास को मंजूरी दी और 2025 से 2035 तक इस क्षेत्र के लिए रणनीतिक लक्ष्य भी निर्धारित किए।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने छात्रों को जोड़ने और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में रुचि जगाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अधिकारियों को एक तकनीकी समिति बनाने और प्लग-एंड-प्ले (उपयोग के लिए तैयार) मॉडल के आधार पर सामान्य बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भाषा अनुराग अजय

अजय

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles