27.9 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

मुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में विंग में फंसी घास, 5 घंटे की देरी से रवाना हुई

Fast Newsमुंबई एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में विंग में फंसी घास, 5 घंटे की देरी से रवाना हुई

मुंबई, 27 जून (भाषा) मुंबई से 25 जून को बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान को विमान के एक विंग में घास फंसी हुई पाए जाने के बाद पांच घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस पर तुरंत ध्यान दिया गया और बाद में विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।

टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल की संख्या, विमान का प्रकार, प्रस्थान का निर्धारित समय और यात्री कितनी देर तक मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे रहे जैसे अन्य महत्वपूर्ण विवरण साझा नहीं किए।

हालांकि, उड़ानों के संचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ के अनुसार, एयरबस ए320 नियो विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या एआई 2354 को सुबह 7:45 बजे मुंबई से रवाना होना था। हालांकि, यह पांच घंटे से अधिक की देरी के बाद दोपहर करीब 1 बजे रवाना हुई।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘एआई2354 को 25 जून 2025 को मुंबई से बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे रोक दिया गया, क्योंकि विमान के बाएं विंग के नीचे घास फंसी हुई पाई गई थी।’

भाषा

जोहेब वैभव

वैभव

See also  ठाणे में टायर की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles