28.2 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

भारत को मिली 2029 विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल की मेजबानी पर शाह ने जताई खुशी

Newsभारत को मिली 2029 विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल की मेजबानी पर शाह ने जताई खुशी

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को विश्व पुलिस और फायर खेल 2029 की मेजबानी मिलने पर खुशी जताई और इसे प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का क्षण बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद को इस आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस, फायर और आपदा सेवाएं के खिलाड़ी 50 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ आएंगे और यह एक खेल स्थल के रूप में शहर की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व का क्षण है, क्योंकि भारत को प्रतिष्ठित 2029 विश्व पुलिस और फायर खेलों के लिए मेजबान देश के रूप में नामित किया गया है। भारत द्वारा इस आयोजन की मेजबानी प्राप्त करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में निर्मित हमारे विशाल खेल बुनियादी ढांचे की वैश्विक मान्यता है।’’

विश्व पुलिस और फायर खेल 2029 भारत में गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर (केवडिया) में होंगे जिसमें 10000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे । ये खिलाड़ी 70 देशों के पुलिस, अग्निशमन, कस्टम और सुधार सेवा विभागों के होंगे ।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles