28.5 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

भिवंडी में मेट्रो लाइन- 5 के साथ बनेगा फ्लाईओवर: मुख्यमंत्री फडणवीस

Newsभिवंडी में मेट्रो लाइन- 5 के साथ बनेगा फ्लाईओवर: मुख्यमंत्री फडणवीस

ठाणे, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यातायात संबंधी समस्याओं को दूर किए जाने के मकसद से ठाणे-भिवंडी-कल्याण भूमिगत मेट्रो रेल लाइन- 5 के साथ-साथ एक फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेट्रो लाइन-5 को कल्याण से उल्हासनगर और आगे अंबरनाथ के पास चिखलोली तक विस्तारित करने की योजना की भी घोषणा की। इससे जिले के इन क्षेत्रों के निवासियों के लिए बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा।

ठाणे जिला प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मेट्रो लाइन-5, नए फ्लाईओवर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्यों के एक साथ कार्यान्वयन से भिवंडी शहर के समग्र विकास को गति मिलेगी।

विज्ञप्ति में फडणवीस के हवाले से कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना भिवंडी के लोगों के लिए मेट्रो रेल लाइन जितनी ही महत्वपूर्ण है और इसे तत्काल शुरू किया जाएगा।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

See also  एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेज के आईपीओ को पहले दिन आठ प्रतिशत अभिदान मिला

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles