29.8 C
Jaipur
Saturday, June 28, 2025

मणिपुर में तीन महिलाओं समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

Newsमणिपुर में तीन महिलाओं समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 28 जून (भाषा) मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) की तीन महिला उग्रवादी समेत छह उग्रवादियों को इंफाल पश्चिम और इंफाल पू्र्व जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइबंद थिंगल लेइकाई इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) की दो महिला उग्रवादी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि ये सभी जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के चिंगारेल तेजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के दो सक्रिय सदस्यों को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई निंगथेम पुखरी मापल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

भाषा योगेश अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles