32.8 C
Jaipur
Thursday, August 21, 2025

नोएडा वृद्धाश्रम: परेशान करने वाले वीडियो के बाद जांच के घेरे में वृद्धाश्रम

Newsनोएडा वृद्धाश्रम: परेशान करने वाले वीडियो के बाद जांच के घेरे में वृद्धाश्रम

नोएडा, 28 जून (भाषा) नोएडा स्थित वृद्धाश्रम में 80 वर्षीय महिला के हाथ बंधे होने का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोश फैलने और आधिकारिक छापेमारी के बाद आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम के द्वार शनिवार को अंदर से बंद रहे और मीडिया को प्रवेश की इजाजत नहीं मिली।

‘पीटीआई-भाषा’ के संवाददाता ने सेक्टर 55 स्थित वृद्धाश्रम परिसर में जाने का प्रयास किया तो पाया कि कर्मचारी प्रवेश पर कड़ा नियंत्रण रख रहे हैं। मुख्य द्वार पर तैनात एक गार्ड ने कहा कि केवल वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के रिश्तेदारों या सरकारी अधिकारियों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

उसने कहा, ‘‘किसी भी मीडियाकर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।’’

वृद्धाश्रम कथित तौर पर 1994 से आवासीय क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा है।

नोएडा के इस वृद्धाश्रम में पुलिस ने छापेमारी करके 42 बुजुर्ग लोगों को बचाया था। छापेमारी के दौरान वहां कुछ बुजुर्ग महिलाएं बंधी हुई पायी गयीं, कई के बदन पर कपड़े नहीं थे और कई अन्य ‘तहखाने जैसे’ कमरों में थीं।

भाषा शोभना संतोष

संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles