29.6 C
Jaipur
Tuesday, July 1, 2025

संसदीय स्थायी समिति ने सिक्किम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

Newsसंसदीय स्थायी समिति ने सिक्किम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

गंगटोक, 30 जून (भाषा) संसदीय समिति ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के साथ एक बैठक के दौरान राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर चर्चा की। यह जानकारी सोमवार को राजभवन के जारी एक बयान से मिली।

परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसद की एक स्थायी समिति ने सिक्किम के पांच दिवसीय दौरे पर यहां राजभवन में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा सदस्य एवं समिति अध्यक्ष संजय कुमार झा ने किया।

बयान के मुताबिक क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के संबंध में चर्चा हुई, जिसमें प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग-210 पर विशेष जोर दिया गया, जो मेली को सिंगताम से जोड़ेगा।

समिति के सदस्यों और राज्यपाल ने सिक्किम में पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया और राज्य की समृद्ध स्थानीय और पारंपरिक कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित पहलों पर ध्यान केंद्रित किया।

बयान के अनुसार, संजय कुमार झा के साथ 31 अन्य संसद सदस्य (राज्यसभा) भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो 28 जून को सिक्किम पहुंचे।

भाषा धीरज अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles