29.2 C
Jaipur
Tuesday, July 1, 2025

महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण ने भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

Newsमहाराष्ट्र : पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण ने भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

मुंबई, 30 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी विधायक एवं पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया और एक औपचारिक घोषणा मंगलवार शाम तक की जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है और नामांकन के दौरान बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। रवींद्र चव्हाण ने आज वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और राज्य मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।’’

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि चव्हाण ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत युवा शाखा के कार्यकर्ता के रूप में थी, उसके बाद वह नगर निगम पार्षद, विधायक और बाद में मंत्री बने।

उन्होंने कहा, ‘‘चव्हाण चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और पार्टी में लंबे समय से सहयोगी हैं। हमें खुशी है कि उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आधिकारिक घोषणा कल शाम तक की जाएगी।’’

चव्हाण 2024 में डोंबिवली से लगातार चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

भाषा धीरज अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles