29.6 C
Jaipur
Tuesday, July 1, 2025

कर्नाटक में बाघों की मौत: उप वन संरक्षक और दो अन्य को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

Newsकर्नाटक में बाघों की मौत: उप वन संरक्षक और दो अन्य को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

बेंगलुरु, 30 जून (भाषा) कर्नाटक के वन विभाग ने सोमवार को उप वन संरक्षक और दो अन्य अधिकारियों को माले महादेश्वर हिल्स में पांच बाघों की ‘अप्राकृतिक मौत’ के मामले की जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से जबरन छुट्टी पर भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को एमएम हिल्स के हुग्याम रेंज में एक मादा बाघिन और उसके चार शावक मृत पाए गए थे।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद, मृत गाय के मालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने कथित तौर पर मृत गाय पर जहरीला पदार्थ का छिड़काव किया था जिसे खाने से बाघों की मौत हुई थी।

वन विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि उप वन संरक्षक वाई चक्रपाणि, सहायक वन संरक्षक गजानन हेज और उप वन रेंज अधिकारी मदेश को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है।

भाषा धीरज संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles