27.3 C
Jaipur
Tuesday, July 1, 2025

पी वी एन माधव ने आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला

Newsपी वी एन माधव ने आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला

अमरावती, एक जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पदभार औपचारिक रूप से संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है।

बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘माधव को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ।

पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles