28 C
Jaipur
Friday, July 4, 2025

पाकिस्तान को भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी : खेल मंत्रालय

Newsपाकिस्तान को भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी : खेल मंत्रालय

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी।

खेल मंत्रालय के सूत्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगा।

सूत्र ने कहा, ‘‘हम किसी भी टीम के भारत में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन द्विपक्षीय प्रतियोगिता अलग होती है। ’’

हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण अगले महीने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था।

एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी।

भाषा मोना नमिता पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles