28.1 C
Jaipur
Friday, July 4, 2025

मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा: प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में कहा

Newsमजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा: प्रधानमंत्री मोदी ने घाना में कहा

(तस्वीरों के साथ)

अक्रा, तीन जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय एवं प्रभावी सुधारों पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान देगा।

घाना की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ को आवाज दिए बिना प्रगति संभव नहीं है।

दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व का एक मजबूत स्तंभ है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान देगा।’’

भारत के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि स्थिर राजनीति और शासन की नींव पर भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी विश्व शासन व्यवस्था तेजी से बदल रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी में क्रांति, ‘ग्लोबल साउथ’ का उदय और बदलती जनसांख्यिकी इसकी गति और विस्तार में योगदान दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन व्यवस्था में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles