30.1 C
Jaipur
Saturday, July 5, 2025

जम्मू-कश्मीर: सरकारी राइफल से दुर्घटनावश चली गोली, पुलिसकर्मी घायल

Newsजम्मू-कश्मीर: सरकारी राइफल से दुर्घटनावश चली गोली, पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, चार जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सरकारी राइफल से शुक्रवार को दुर्घटनावश गोली चल गई और इससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के पहलगाम में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात ‘सेलेक्शन ग्रेड’ कांस्टेबल शब्बीर अहमद की सरकारी राइफल से दुर्घटनावश गोली चल गई।

अहमद को पहलगाम स्थित अस्पताल में उपचार के लिए स्थानांतरित किया गया है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles