31.8 C
Jaipur
Sunday, July 27, 2025

गोवा की अनूठी संस्कृति भारत का गौरव है: राज्य दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

Newsगोवा की अनूठी संस्कृति भारत का गौरव है: राज्य दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी और इसकी अनूठी संस्कृति की सराहना करते हुए इसे भारत का गौरव बताया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “गोवा की अनूठी संस्कृति भारत का गौरव है। गोवा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह राज्य हमेशा से दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करता रहा है।”

उन्होंने लिखा, “पिछले दशक में, गोवा की प्रगति के लिए बहुत सारे काम किए गए हैं। आशा है कि राज्य आने वाले समय में विकास की नयी ऊंचाइयों को छूता रहेगा।”

गोवा 1987 तक एक केंद्र शासित प्रदेश था। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद यह भारत का 25वां राज्य बन गया।

क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे छोटा राज्य गोवा सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles