23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये : अखिलेश यादव

Newsभाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये : अखिलेश यादव

लखनऊ, चार जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं।

सपा मुख्‍यालय की ओर से शुक्रवार को यादव के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि ”भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं, हर विभाग के हर कार्य में भ्रष्टाचार है और भाजपा सरकार ने जनता को जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और अन्य योजनाओं के नाम पर धोखा दिया है।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने दावा किया कि ”इन योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है और बारिश आते ही भाजपा के ”स्मार्टसिटी योजना” की पोल खुल गयी है।”

सपा प्रमुख ने कहा कि गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़ समेत कई नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव है और सड़कें उखड़ गयी है, नाले जाम हैं, मोहल्लों और गलियों में पानी भर जाता है और भाजपा की दिल्ली तथा लखनऊ की ”डबल इंजन” सरकार और महानगरों के नगर निगम मिलाकर ”ट्रिपल इंजन” की सरकार फेल हो गयी है।

यादव ने कहा कि पिछले नौ साल में भाजपा सरकार एक भी शहर को स्मार्ट नहीं बना पायी है, सड़कें जगह-जगह खोद दी गयी हैं और आम जनता भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है।

भाषा

आनन्‍द, रवि कांत रवि कांत

See also  भारतीय सेना जीत के बावजूद डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूकी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles