चंडीगढ़, चार जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी(आप) के नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां पंजाब सिविल सचिवालय में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा एनआरआई मामलों के मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार संभालने के बाद अरोड़ा ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे और पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
अरोड़ा के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे।
लुधियाना पश्चिम सीट से नवनिर्वाचित विधायक को बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।
भाषा
नोमान सुभाष
सुभाष