27.2 C
Jaipur
Saturday, July 5, 2025

असम में 2.5 करोड़ की अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Fast Newsअसम में 2.5 करोड़ की अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, पांच जुलाई (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले से तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की अफ़ीम जब्त की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी शुक्रवार को एक वाहन को रोक कर तलाशी लिए जाने के बाद की गई।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक नियमित जांच के दौरान ‘6 माइल’ रोड़ पर रोके गए वाहन से 2.5 करोड रुपये मूल्य की 43.5 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की गई और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

भाषा शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles