30.2 C
Jaipur
Tuesday, July 8, 2025

नौकरशाह अरुणाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम करें: खांडू

Newsनौकरशाह अरुणाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम करें: खांडू

ईटानगर, 30 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को यहां सेवारत नौकरशाहों से राज्य के समग्र विकास में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अरुणाचल प्रदेश सिविल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन (एपीसीएसओए) के 16वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में खांडू ने कहा कि अधिकांश अधिकारी राज्य के ही मूल निवासी हैं, इसलिए वे जिन समुदायों की सेवा करते हैं, उनके अभिन्न अंग भी हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज के समय में नौकरशाहों को केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि एक परिवर्तनकारी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आप पहले व्यक्ति होते हैं जिनसे जनता सीधा संपर्क करती है। आप सरकारी योजनाओं की व्याख्या उस भाषा में करते हैं जिसे लोग समझते हैं। आप परंपरा और आधुनिकता के बीच मध्यस्थता करते हैं। आप अलगाव को रोक सकते हैं और हर विकास के लिए लोगों में जिम्मेदारी के भाव को बढ़ा सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संसाधन, प्रशिक्षण और आवश्यक स्वायत्तता देने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने राज्य में ई-गवर्नेंस में हुई प्रगति की सराहना करते हुए कहा, ‘‘हमारे ई-विधान, ई-कैबिनेट और ई-फाइल मंच को राष्ट्रीय स्तर चर्चा मिली है।’’

खांडू ने यह भी कहा, ‘‘हम नेता नीतियां बनाते हैं, लेकिन जमीन पर उन्हें लागू करने का कार्य आप करते हैं। इसलिए आपको यह बताने का सबसे अच्छा अनुभव होता है कि किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।’’

भाषा योगेश धीरज

धीरज

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles