27.7 C
Jaipur
Saturday, August 30, 2025

झारखंड: आईएमडी ने कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

Newsझारखंड: आईएमडी ने कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

रांची, पांच जुलाई (भाषा)भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रविवार सुबह 8.30 बजे तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण अगले 24-72 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।’’

उन्होंने बताया कि नौ जिलों- पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और खूंटी में रविवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश होने की संभावना है।

आनंद के मुताबिक लातेहार, चतरा, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे के बीच भारी बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में एक जून से पांच जुलाई के बीच 71 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गयी है।

आनंद ने बताया कि इस अवधि के दौरान झारखंड में सामान्यत: 236.1 मिमी वर्षा होती है लेकिन इस अवधि में 404 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

See also  World Youth Forum Concludes Dual Summits in Hong Kong and Macau; Global Youth Explore AI Era Issues

अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 164 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई, जबकि लातेहार में 145 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा हुई है।

उन्होंने कहा कि देवघर और गोड्डा में अब भी सामान्य से क्रमशः 35 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles