24.8 C
Jaipur
Saturday, July 19, 2025

दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में पांच महिलाओं पर हमले के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Newsदिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में पांच महिलाओं पर हमले के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में ठेले लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पांच महिलाओं की कथित तौर पर लाठियों से पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 32 से 50 साल की उम्र की पांच महिलाओं पर सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह नाम के तीन लोगों ने लाठियों से हमला किया।

उन्होंने कहा कि तीनों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, “27 मई को पूर्वाह्न 11:31 बजे सरोजिनी नगर थाने कॉल करके महिलाओं की पिटाई के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह ने पांच महिलाओं पर लाठियों से हमला किया है।”

उन्होंने बताया कि सरोजिनी नगर बाजार इलाके में अवैध रूप से सामान बेचने वाली उन महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुरुष दिनदहाड़े महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं।

घायल महिलाएं मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं और कई सालों से दिल्ली के मदनपुर खादर और आस-पास के इलाकों में रहकर सरोजिनी नगर मार्केट में सामान बेचती हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी भी कथित तौर पर उसी मार्केट में स्टॉल लगाते थे और दोनों पक्षों के बीच पहले भी जगह को लेकर विवाद हो चुका है।

सूत्रों ने कहा कि जांच जारी है।

भाषा जोहेब माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles