बर्मिंघम, छह जुलाई (भाषा) भारी बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन खेल शुरू होने में विलंब हुआ।
खेल करीब दो घंटे देर से शुरू हुआ जिससे निर्धारित 90 ओवर में से 10 ओवर कम हो गए।
पहला सत्र अब भारतीय समयानुसार शाम 5:10 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगा जबकि दूसरा सत्र शाम 7:40 बजे से रात 9:40 बजे तक चलेगा।
अंतिम सत्र रात 10 बजे से रात 11:30 बजे तक खेला जाएगा।
भारत को जीत के लिए सात विकेट की जरूरत है। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन और बनाने होंगे।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर