32.9 C
Jaipur
Monday, July 7, 2025

पूर्व सांसद एवं राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का निधन

Newsपूर्व सांसद एवं राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का निधन

गोंडा (उप्र), सात जुलाई (भाषा) गोंडा से पूर्व सांसद एवं विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता कुंवर आनंद सिंह का लखनऊ में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सिंह की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

चार जनवरी 1939 को जन्मे सिंह तत्कालीन मनकापुर राजघराने से ताल्लुक रखते थे। वह स्वतंत्र पार्टी से विधायक रहे राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे थे।

भाषा खारी गोला

गोला

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles