32.9 C
Jaipur
Monday, July 7, 2025

दिल्ली के विजय विहार में हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Newsदिल्ली के विजय विहार में हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) दिल्ली के विजय विहार स्थित एक पार्क में 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 29 जून की सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि विजय विहार के महाराणा प्रताप पार्क में एक शव पड़ा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक मृत अवस्था में पड़ा था और उसके दोनों हाथ एक सफेद गमछे से पीछे की ओर बंधे हुए थे। यह दर्शाता है कि उसे पहले काबू में किया गया और फिर पूर्व-नियोजित तरीके से मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि उसी दिन विजय विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई टीम का गठन किया गया जिन्होंने अपराध स्थल की जांच की, आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जांच में अहम सुराग मिले।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लगातार जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर इस अपराध के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles