23.5 C
Jaipur
Saturday, July 19, 2025

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में दो मछुआरों के समुद्र में डूबने की आशंका

Newsकर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में दो मछुआरों के समुद्र में डूबने की आशंका

मंगलुरु (कर्नाटक), 30 मई (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले में सुरक्षा परामर्श का उल्लंघन कर पानी में उतरने के बाद दो मछुआरों के डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारी वर्षा और समुद्र में उथल-पुथल के कारण दक्षिण कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

थोटाबेंगरे के स्थानीय मछुआरों के अनुसार, उनके शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। समुद्र में अत्यधिक उथल-पुथल रहने के कारण खोज और बचाव अभियान शुरू नहीं किया जा सका, जबकि लोग और मशीनरी अभियान शुरू करने के लिए तैयार थे।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के डूबने की आशंका है, उनकी पहचान मंगलुरु के निकट थोटाबेंगरे निवासी यशवंत और कमलाक्ष के रूप में हुई है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भारत मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, दोनों बृहस्पतिवार को सुबह मछली पकड़ने गए थे।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles