32.2 C
Jaipur
Tuesday, July 8, 2025

पिछले आठ साल में उप्र में बाढ़ से संबंधित कोई मौत नहीं हुई: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Newsपिछले आठ साल में उप्र में बाढ़ से संबंधित कोई मौत नहीं हुई: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

बलिया (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले आठ साल में राज्य में बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

बलिया जिले में जारी बाढ़ रोकथाम परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है।’’

उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘गंगा नदी के कारण बलिया धीरे-धीरे असुरक्षित होता जा रहा था, लेकिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा लाई गई परियोजना की बदौलत अब शहर सुरक्षित रास्ते पर है। अब शहर सुरक्षित रहेगा। अभी थोड़ा और काम करने की जरूरत है, लेकिन यहां बाढ़ से संबंधित 14 परियोजनाओं में से अधिकतर अगले तीन से चार दिनों में पूरी हो जाएंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ सरकार में पहली बार बाढ़ से बचाव का काम बाढ़ आने से पहले ही पूरा किया जा रहा है।’’

निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

भाषा सं जफर नरेश सुरभि

सुरभि

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles