31.2 C
Jaipur
Wednesday, July 9, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की

Newsआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की

श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश), आठ जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को नांदयाल जिले में श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी भ्रमरांबा से आशीर्वाद लेने से पहले मंदिर में रत्नागरबा गणपति की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में ‘रुद्र होम पूर्णाहुति’ अनुष्ठान में भी भाग लिया।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles