31.2 C
Jaipur
Wednesday, July 9, 2025

कर्नाटक: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने खुदकुशी की

Newsकर्नाटक: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने खुदकुशी की

उडुपी, आठ जुलाई (भाषा) जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने प्रधानाचार्य के इस कदम के पीछे आर्थिक परेशानी की आशंका व्यक्त की है।

मृतक कुबेर धर्म नायक उर्फ कुबेरअप्पा (49) हल्लिहोले गांव में सुलगोडु सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कमलाशिले पुल के पास घटी। उसने बताया कि नायक को एक पेड़ से लटका पाया गया। उनका दोपहिया वाहन पास में ही था जिस पर उनका रेनकोट टंगा था। मूलरूप से चित्रदुर्ग के निवासी नायक होसंगड़ी के सरकारी आवास में अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते थे।

वह शिक्षा विभाग में वर्ष 2002 से सेवारत थे और वर्ष 2022 में पदोन्नति मिलने पर प्रधानाचार्य बने थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट से पता चलता है कि नायक ने कई जगहों से कर्ज ले रखा था जिनमें से एक कर्ज ‘चिट फंड’ से लिया गया था।

बिंदूर क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों और प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शंकरनारायण थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा Intern नरेश

नरेश अविनाश

अविनाश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles