30 C
Jaipur
Wednesday, July 9, 2025

शिअद ने दिल्ली व हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्षों और 15 वरिष्ठ उपाध्यक्षों की घोषणा की

Newsशिअद ने दिल्ली व हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्षों और 15 वरिष्ठ उपाध्यक्षों की घोषणा की

चंडीगढ़, आठ जुलाई (भाषा) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को पार्टी की दिल्ली व हिमाचल प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों और विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों की नियुक्ति की।

यहां एक बयान में पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि परमजीत सिंह सरना को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष और दलजीत सिंह भिंडर को हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, गुलजार सिंह राणिके को अनुसूचित जाति इकाई का अध्यक्ष और हीरा सिंह गाबड़िया को पिछड़ी जाति इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

बादल ने पार्टी के 15 वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए जिनमें जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखवीर सिंह लोधीनंगल, मंजीत सिंह जीके, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, अमरजीत सिंह चावला, परमबंस सिंह रोमाना, बलबीर सिंह घुनस, तजिंदर सिंह मिद्दुखेड़ा और मोहित गुप्ता शामिल हैं।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles