27.1 C
Jaipur
Wednesday, August 20, 2025

महाराष्ट्र: कल्याण-डोंबिवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे में तीन आरोपपत्र दायर किए

Newsमहाराष्ट्र: कल्याण-डोंबिवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे में तीन आरोपपत्र दायर किए

ठाणे, 31 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन मामलों में आरोपपत्र दायर कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में एक मानक स्थापित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे ने संवाददाताओं को बताया कि ये मामले मानपाड़ा, कोलसेवाड़ी और बाजारपेट थानों में दर्ज किए गए थे तथा ये छेड़खानी, यौन उत्पीड़न और महिलाओं व नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाकर अश्लील इशारे करने से संबंधित थे।

उन्होंने बताया कि ये मामले भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत 25 और 28 मई को दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच को तेजी से पूरा करने के लिए विशेष टीम का गठन करने के बाद क्रमशः 27 और 30 मई को आरोप पत्र दायर कर दिये गये।

उन्होंने बताया, “हाल के वर्षों में यह पहली बार है कि महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में 48 घंटे के भीतर आरोपपत्र दायर किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय और आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले।’

अधिकारी ने बताया कि बाजारपेट थाने के उपनिरीक्षक अमोल आंधले, मानपाड़ा थाने के सहायक निरीक्षक एकनाथ पॉलबुधे और कोलसेवाड़ी थाने के उपनिरीक्षक सुरेश नलवाडे के नेतृत्व वाली टीम ने तीन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

जेंडे ने बताया, “उन्होंने (पुलिसकर्मियों ने) प्रमुख गवाहों के बयान दर्ज किए, आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और फिर कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में तीन आरोपपत्र दायर किए।”

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles