27.1 C
Jaipur
Tuesday, August 26, 2025

भारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बना पाने में नाकाम रहीं

Newsभारत की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बना पाने में नाकाम रहीं

हैदराबाद, 31 मई (भाषा) भारत की नंदिनी गुप्ता हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने से पहले ही शनिवार को बाहर हो गईं।

गुप्ता यदि यह प्रतियोगिता जीत जातीं तो वह विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली देश की सातवीं हस्ती होतीं। 2017 में मानुषी छिल्लर के सिर पर यह ताज सजा था।

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में यह ताज जीता था। संयोग से, वह पहली एशियाई मिस वर्ल्ड भी थीं।

ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में यह खिताब जीता था।

भाषा सुभाष माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles