27.3 C
Jaipur
Friday, July 11, 2025

बेंगलुरु: महिलाओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Newsबेंगलुरु: महिलाओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरु, 10 जुलाई (भाषा) सोशल मीडिया पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के के आर पुरम से होटल प्रबंधन की पढ़ाई कर चुका है।

बनशंकरी पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत के बाद सिंह को गिरफ्तार किया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि अनुचित तरीके से और सहमति के बिना रिकॉर्ड किया गया उसका एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था।

पुलिस ने बताया कि बाद में यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके कारण लड़की को अन्य लोग परेशान करने लगे।

पुलिस उपायुक्त लोकेश जगलासर ने कहा कि आरोपी फिलहाल बेरोजगार है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles