32.3 C
Jaipur
Sunday, July 13, 2025

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Newsदिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.3 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में (198) दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles