24 C
Jaipur
Saturday, July 12, 2025

“हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर: यूपी में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए”

Fast News"हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर: यूपी में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए"

लखनऊ, 10 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ ध्येयवाक्य के तहत 37.21 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश ‘हीट वेव’ से ‘ग्रीन वेव’ की ओर तेजी से अग्रसर है। इस दिशा में पौधरोपण महाभियान में इस वर्ष में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ ध्येयवाक्य के तहत 37.21 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

बयान के अनुसार पिछले आठ वर्षों से उत्तर प्रदेश में चल रहे पौधरोपण महाभियान के तहत अब तक 240 करोड़ से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं।

वन विभाग की ओर से जारी की गई 2021-22 से लेकर 2024-25 तक लगाये गये पौधों के बचे रहने की दर लगभग 86.67 प्रतिशत है। साथ ही इस अभियान के चलते राज्य में हरित आवरण और ‘फॉरेस्ट कार्बन स्टॉक’ में भी राष्ट्रीय औसत से तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है।

वन विभाग की अनुश्रवण शाखा की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में पौधों के बचे रहेन की दर 76.87 प्रतिशत, 2022-23 में 83.73 प्रतिशत, 2023-24 में 90.04 प्रतिशत और 2024-25 में 96.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।

भाषा सलीम वैभव राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles