32.3 C
Jaipur
Tuesday, July 29, 2025

असम की नौ वर्षीय बिनीता ने ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ शो में तीसरा स्थान हासिल किया

Newsअसम की नौ वर्षीय बिनीता ने ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ शो में तीसरा स्थान हासिल किया

गुवाहाटी, एक जून (भाषा) असम की नौ वर्षीय लड़की बिनीता छेत्री ने रियलिटी शो ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ में तीसरा स्थान प्राप्त करके बड़ी कामयाबी हासिल की है।

उसने कार्बी आंगलोंग के पहाड़ी जिले के एक छोटे से गांव से दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक तक का सफर तय किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस बाल नृत्यांगना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसने अपनी उपलब्धि से सभी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह नृत्य के माध्यम से गौरव की ओर बढ़ रही है। हमारी अपनी बिनीता छेत्री को बीजीटी के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने पर बहुत-बहुत बधाई।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘बिनीता के प्रदर्शन ने ब्रह्मपुत्र से लेकर टेम्स तक के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और हम सभी को गौरवान्वित किया है।’’

इस रियलिटी शो का फिनाले शनिवार रात को आयोजित किया गया जिसमें बिनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। बिनीता के परिवार ने दावा किया कि वह शो के निर्णायक चरण तक पहुंचने वाली भारत की पहली प्रतियोगी है।

इस प्रतियोगिता को ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग ने जीता, जबकि दूसरा स्थान एलईडी डांस ग्रुप ‘द ब्लैकआउट्स’ को मिला।

बिनीता ने बीजीटी के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपने समर्थकों और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करने वालों, विशेष रूप से ब्रिटेन के दर्शकों को, वोट देने और उनकी यात्रा को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल, भूटान और अन्य एशियाई देशों से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने की ताकत दी। मुख्यमंत्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बिनीता ने कहा कि वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहती हैं और उनके समर्थन और आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहती है।

भाषा संतोष प्रशांत

प्रशांत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles