32.3 C
Jaipur
Sunday, July 13, 2025

अमरनाथ गुफा मंदिर में शनिवार को 19,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

Newsअमरनाथ गुफा मंदिर में शनिवार को 19,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

श्रीनगर, 12 जुलाई (भाषा) दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 19,020 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि यात्रियों में 13,980 पुरुष, 4,272 महिलाएं, 225 बच्चे, 103 साधु, 20 साध्वी और 420 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

भाषा वैभव राजकुमार

राजकुमार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles