साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

0
47

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है।

रविवार को इंस्टाग्राम पर साइना ने एक निजी अपडेट साझा किया जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है।

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, ‘‘जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। ’’

साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।

भाषा नमिता

नमिता

See also  Dr. D. Y. Patil Medical College, Hospital & Research Centre, Pimpri, Pune, conferred with the 'Best BSD Award' and 'Best Organ Transplant Coordinator Award'

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here