27.7 C
Jaipur
Tuesday, July 29, 2025

भारत की कई अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की मार्गदर्शक कोच प्रतिमा का निधन

Newsभारत की कई अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की मार्गदर्शक कोच प्रतिमा का निधन

रांची, एक जून (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रही कोच प्रतिमा बर्वा का यहां रविवार को एक अस्पताल में निधन हो गया ।

प्रतिमा सिर्फ सलीमा ही नहीं बल्कि ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी जैसी झारखंड की कई खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रहीं ।

उन्हें लकवा मारने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थीं जब उन्होंने दम तोड़ा ।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा ,‘‘ हॉकी कोच प्रतिमा बर्वा जी के असामयिक निधन से काफी दुखी हूं । वह झारखंड की मेहनती बेटियों की रोल मॉडल थीं । उनके निधन से सिर्फ प्रदेश की नहीं बल्कि भारतीय हॉकी को अपूरणीय क्षति हुई है ।’’

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया ।

भाषा मोना

मोना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles