26.3 C
Jaipur
Monday, July 14, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Fast Newsप्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया और भारत के साथ मित्रता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

सैन्य प्रमुख और लोकतांत्रिक राष्ट्रपति के रूप में दो बार नाइजीरिया का नेतृत्व कर चुके बुहारी का लंदन में निधन हो गया, जहां वह इलाज करा रहे थे। उनकी उम्र 82 वर्ष थी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन से गहरा दुख हुआ है। मुझे विभिन्न अवसरों पर हमारी मुलाकातों और बातचीत की याद आती है। भारत-नाइजीरिया मित्रता के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और अटूट प्रतिबद्धता विशिष्ट थी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं भारत के 1.4 अरब लोगों के साथ बुहारी के परिवार, नाइजीरिया की जनता और वहां की सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles