नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) पूर्व नागर विमानन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू ने गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल, राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रोफेसर घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
भाषा अविनाश मनीषा
मनीषा