अमरावती, 15 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मंगलवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए जिसमें वह केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों से मिलेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 10 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे से रवाना हुए और उनके दोपहर 12 बजे के आसपास नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
इससे पहले जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंगलवार दोपहर एक बजे वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
इसमें बताया गया कि अपराह्न 2:30 बजे वह आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजनाओं पर चर्चा के लिए दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक से मिलेंगे, जिसके बाद 3:30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव पर एक संबोधन देंगे।
इसके बाद, मुख्यमंत्री शाम सात बजे केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को नायडू सुबह 10 बजे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद अपराह्न 2:30 बजे जल शक्ति भवन में वह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलेंगे।
बुधवार शाम 4:30 बजे नायडू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘वह 16 जुलाई को दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 जुलाई की सुबह 9:30 बजे दिल्ली से अमरावती के लिए प्रस्थान करेंगे।’’
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा