28.6 C
Jaipur
Wednesday, July 16, 2025

ट्रंप ने 65 दिन में 22 बार किया मध्यस्थता का दावा: कांग्रेस

Newsट्रंप ने 65 दिन में 22 बार किया मध्यस्थता का दावा: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा एक बार फिर किए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि ट्रंप ने 65 दिन में 22 बार यह दावा किया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ’65 दिन, 22 बार, वही दावा। यह बार-बार दोहराया जाता रहता है।’

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया।

दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

भाषा हक नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles