26.6 C
Jaipur
Wednesday, July 16, 2025

झारखंड: घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत

Newsझारखंड: घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत

मेदिनीनगर, 15 जुलाई (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को अपने घर के सूखे कुएं की सफाई करते समय 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव में हुई।

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई।’’

मृतकों की पहचान विह्वनाथ सिंह और उनके बेटे शंभू सिंह (30) के रूप में हुई है।

झा ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा नोमान संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles