26.6 C
Jaipur
Wednesday, July 16, 2025

केजरीवाल ने अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

Newsकेजरीवाल ने अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यहां सर गंगा राम अस्पताल में मुलाकात की और वहां इलाज करा रहे उनके पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन (81) पिछले तीन दिनों से निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह कोई नियमित जांच नहीं है।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री और मित्र श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाक़ात कर उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का हालचाल जाना। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।’’

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने पहले कहा था कि उनके पिता का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है। वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन ने 38 वर्षों से अधिक समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व किया और उन्हें पार्टी का संस्थापक संरक्षक माना जाता है।

भाषा

नोमान संतोष

संतोष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles